‼️पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम!..बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिली मदद‼️
‼️पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम!..बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिली मदद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर गुरुवार 17-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका 76 वा जन्मदिन आज पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है जिसको लेकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है इसी क्रम में आज गाजीपुर में जहां जिलाधिकारी ने खुद रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया वहीं गाजीपुर में 317 वृद्ध जन और दिव्यांग को सहायक उपकरण का वितरण किया गया इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत तो विशिष्ट अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम रहे कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से बुलाए गए वृद्ध जन और दिव्यांगों को एलिम्को को की तरफ से सहायक उपकरण पाने के बाद वृद्ध जनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे सुभाष पर विधायक बेदी राम ने यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिव्यांगों के लिए दूर की सोच बताया और इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को दिल से जन्मदिन की बधाई भी दी।





Comments