‼️गाजीपुर में लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर!..देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क सेवाएं‼️
‼️गाजीपुर में लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर!..देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क सेवाएं‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर शुक्रवार 18-9-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे वृहद जनसेवा कार्यक्रम के तहत अब तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 26, 27 और 28 सितंबर को आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में जिले के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य शिविर में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों अपोलो, मेदांता और बीएचयू समेत कई अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की बड़ी टीम भी शिविर में पहुंचकर लोगों की जांच और उपचार करेगी। आयोजकों के मुताबिक शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ कई तरह की सर्जिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार मिल सके।
इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा की ओर से कराया जा रहा है। शिविर को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में अलग-अलग विशेषज्ञताओं के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान अभिनव सिन्हा ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं। आयोजकों का कहना है कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।





Comments