top of page
Search

⭕विनीत राय की हत्या सुनियोजित साजिश!..पुलिस पहले कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान-एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 3 min read

‼️"विनीत राय हत्याकांड" में पुलिस की लापरवाही आई सामने?‼️

⭕विनीत राय की हत्या सुनियोजित साजिश!..पुलिस पहले कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान-एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 1-6-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी के पुत्र की गोलीमार कर हत्या के बाद अब पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तुलसी उनके आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और इस दौरान पीड़ित परिवार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी लिया और मीडिया से मुखातीब होते हुए बताया कि वह इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि विनीत राय की हत्या सामान्य नहीं है बल्कि सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है उन्होंने बताया कि विनीत के पिता ने बताया कि यह घटना साल 2023 में हुई थी और परिवार के लोगों ने उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी भी दिया था ऐसे में हम समझ सकते हैं कि जो अधिकारी हैं उनके कार्य करने में भी कहीं ना कहीं शिथिलता रही है और मौजूदा समय में कानून व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार जानी जाती है जिसके लिए प्रतिदिन समीक्षा भी की जाती है ऐसे में आज गाजीपुर में आकर पूरी तरह से स्तब्ध हूं कि एक गैंग जो काफी लंबे समय से कम कर रहा है और उसके खिलाफ जो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए थी वह कार्रवाई नहीं हुई हमने इस मामले को संज्ञान में लिया है और इसको मुख्यमंत्री से भी अवगत कराएंगे इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कल से ही पुलिस अधिकारियों से लगातार वार्ता हो रही है जो घटनास्थल पर भी आए थे हमारा प्रयास है कि परिवार को न्याय मिले और जो गैंग है वह आतंक बना हुआ है और हम सभी लोगों के लिए खतरा बना हुआ है अपराधियों पर पुलिस को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे में और अपराधियों को चिन्हित करना चाहिए और इस मामले का पुलिस अधीक्षक को खुद पैरवी करना चाहिए की परिवार किस तरह से दहसत में है पुरानी रंजिश की वजह से इस बात का संज्ञान लेना चाहिए यह पुलिस की बड़ी लापरवाही है।

इस दौरान परिवार के द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर कहा कि बहुत सारी बातें आई है और हम लोग इस पर अध्ययन कर रहे हैं और इस सरकार में किसी भी तरह के अपराधियों की कोई खैर नहीं है बड़े से बड़े अपराधी मिट्टी में मिल गए हैं तो छोटे-मोटे अपराधियों की क्या विसात है और कानून अपना काम करेगा।

पीड़ित का कहना है कि हम लोग सरकार को एक करोड़ का टैक्स देते हैं फिर भी हम लोग सुरक्षित नहीं है इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार कर रहा हूं परिवार को पहले से रंजिश थी तो परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए पुलिस को जिस तरीके से इस मामले में पूर्व में ही तत्परता दिखानी चाहिए थी उसमें बड़ी कमी है इसके लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला कल ही योगी जी के संज्ञान में चला गया है और अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर सख्त हिदायत भी दिया है और अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद अब अपराधियों की खैर नहीं है

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page