‼️विकास का श्रेय लेने वालों को झटका!..सामराजी देवी बनीं असली हीरो,डीएम ने मंच से किया सम्मान‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
‼️विकास का श्रेय लेने वालों को झटका!..सामराजी देवी बनीं असली हीरो,डीएम ने मंच से किया सम्मान‼️

संतोष नाई,वरिष्ठ पत्रकार
मई शनिवार 2-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद के सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में उस समय खास संदेश गया, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जखनिया ब्लॉक के अलीपुर मदरा की ग्राम प्रधान सामराजी देवी को उनके उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बताया गया कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से किसी अन्य व्यक्ति (प्रतिनिधि) की तस्वीर लगाकर यह खबर वायरल की जा रही थी कि विकास कार्य उसी के द्वारा कराए गए हैं। जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। ग्राम पंचायत में “प्रतिनिधि” नाम का कोई संवैधानिक पद नहीं होता, ग्राम प्रधान ही पंचायत का निर्वाचित मुखिया और मुख्य जिम्मेदार होता है।
ग्राम प्रधान सामराजी देवी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास, स्वच्छता, मनरेगा, पेयजल आदि को जमीनी स्तर पर लागू कर गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया।





Comments