top of page
Search

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत!...मुहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सलेमपुर में लोक संवाद कार्यक्रम

  • alpayuexpress
  • Nov 29, 2023
  • 2 min read

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत!...मुहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सलेमपुर में लोक संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सलेमपुर में ब्‍लाक प्रमुख अवधेश राय, खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के क्रम में आज चतुर्थ दिन निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ गाजीपुरवासियों ने सहभागिता किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ब्‍लाक प्रमुख अवधेश राय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page