top of page
Search

‼️वाराणसी एयर शो की तैयारी में जुटा गाजीपुर प्रशासन!..अंधऊ हवाई पट्टी पर चिनूक सहित उतरेंगे 7 एयरक्राफ्ट‼️

alpayuexpress
21 hours ago
2 min read

‼️वाराणसी एयर शो की तैयारी में जुटा गाजीपुर प्रशासन!..अंधऊ हवाई पट्टी पर चिनूक सहित उतरेंगे 7 एयरक्राफ्ट‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर बुधवार 14-10-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर गाजीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद की अंधऊ हवाई पट्टी पर सात एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और उनके ठहराव की व्यवस्था की जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए वायुसेना के अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 18 से 27 अक्टूबर के बीच हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट उतरेंगे। इनमें भारी क्षमता वाला चिनूक हेलीकॉप्टर भी शामिल रहेगा। सुरक्षा और उड़ान संचालन को ध्यान में रखते हुए हवाई पट्टी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराई गई है। परिसर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन की तैयारी कुंभ मेले की तर्ज पर की जा रही है, ताकि एयरक्राफ्ट की आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने हवाई पट्टी के पांच किलोमीटर के दायरे में मांस की दुकानों को बंद रखने के लिए दुकानदारों को जागरूक किया है। अधिकारियों के अनुसार, मांस की दुकानों के आसपास पक्षियों के एकत्र होने की आशंका रहती है, जो उड़ान के दौरान विमानों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो लोग अपने बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों को एयरक्राफ्ट दिखाना चाहते हैं या उनके बारे में जानकारी दिलाना चाहते हैं, वे अपने विद्यालयों के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर नाम दर्ज करा सकते हैं। गौरतलब है कि अंधऊ हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेना के जवानों तक राशन पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया था। उस समय इसका इस्तेमाल सैन्य जरूरतों के लिए होता था। अब वाराणसी एयर शो की तैयारियों के बीच यह ऐतिहासिक हवाई पट्टी एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page