‼️चुनाव आयोग के समर्थन में!..भारतीय अवाम पार्टी ने निकाला मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना‼️
‼️चुनाव आयोग के समर्थन में!..भारतीय अवाम पार्टी ने निकाला मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर बुधवार 14-10-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर चलने का दावा करने वाली भारतीय अवाम पार्टी ने चुनाव आयोग के समर्थन में मार्च निकालकर कांग्रेस और आंदोलनकारियों पर निशाना साधा। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की बात कही। मार्च का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रजा सिकरवार और पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है। किसी भी संस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का तरीका लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में होना चाहिए।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रजा सिकरवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पार्टी लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर हर मंच तक अपनी आवाज उठाएगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की ने
कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज सहित देश के सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को राजनीतिक आंदोलनों में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के समर्थन में नारे लगाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश दिया। भारतीय अवाम पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव आयोग के समर्थन और अपने राष्ट्रवादी विचारों के साथ आगे भी सक्रिय रहेगी।





Comments