top of page
Search

‼️दिल्ली में धरना स्थलों में बदलाव पर बोलीं!..सांसद संगीता बलवंत,नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि‼️

alpayuexpress
22 hours ago
1 min read

‼️दिल्ली में धरना स्थलों में बदलाव पर बोलीं!..सांसद संगीता बलवंत,नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर बुधवार 14-10-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन के स्थल में बदलाव करते हुए तीन नए धरना प्रदर्शन स्थल की घोषणा कर दिया है इसको लेकर गाजीपुर के राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत जो अपने गृह जनपद में युवाओं बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की सौगात पिछले दिनों दिया था और उन्हें जिनके उद्घाटन के कार्यक्रम में पहुंची थी जहां पर उन्होंने अपने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता से जिम का उद्घाटन कराया और खुद जिम में लगे झूले पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झूलने का भी काम किया इस दौरान उन्होंने जंतर मंतर के धरना स्थल में बदलाव पर बताया कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के ऊपर है ऐसे में उन्होंने देश की नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जो सोचा है और उनकी सुरक्षा की दृष्टि से शीर्ष नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है क्योंकि धरना प्रदर्शन उस स्थान पर करना चाहिए जहां पर देश के नागरिकों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है वहीं विपक्ष इस फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहा है इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ राग अलापने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकता क्योंकि भारत की सत्ता उसके हाथ से निकल चुकी है और दोबारा उसके हाथों में आने वाला नहीं है और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम को लेकर काम कर रहा है और यह आगे कई वर्षों तक चलता रहेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page