top of page
Search

‼️लोजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक संपन्न!..35 नए कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन‼️

  • alpayuexpress
  • 6 hours ago
  • 2 min read

‼️लोजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक संपन्न!..35 नए कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

जून रविवार 14-6-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मनिहारी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत हंसराजपुर बाजार स्थित मालती भवन में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी की नीतियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के 35 नए कार्यकर्ताओं को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच उसकी नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। साथ ही आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष अभिनंदन वर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का निरंतर बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि लोग पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष रामभुवन गहलौत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सहसचिव सजेन्द्र यादव, प्रदेश संगठन सचिव दीपक पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश कुमार तथा वाराणसी मंडल अध्यक्ष मुकदर अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर गाजीपुर जिलाध्यक्ष आजाद कुमार सिंह, चंदौली जिलाध्यक्ष, वाराणसी जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव अनिल पासवान, जिला सचिव पवन सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत चौबे, जिला सचिव आशीष कुमार, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page