लू और हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए!..बना 10 बेड का अत्याधुनिक कोल्ड रूम, विशेष वार्ड शुरू
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 1 min read
‼️गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड में..‼️
लू और हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए!..बना 10 बेड का अत्याधुनिक कोल्ड रूम, विशेष वार्ड शुरू

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 21-5-2026
ग़ाज़ीपुर:-खबर गाजीपुर से है। जहां भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेडिकल कॉलेज में लू और हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि अस्पताल में 10 मरीजों की क्षमता वाला अत्याधुनिक कोल्ड रूम तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही एसी और कूल्ड वार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि मरीजों को तुरंत राहत और बेहतर उपचार मिल सके। डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मामलों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में अलग से हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है, जहां मरीजों की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में ORS, IV फ्लूइड्स और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आइस-टब (इमर्शन कूलिंग) जैसी आधुनिक सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।
प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। उन्होंने कहा कि लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराएं।





Comments