‼️लहुरी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब!..स्वामी अंजनी दास का संकल्प,सावन में स्थापित होगे "टंडेश्वर महादेव"‼
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 2 min read
‼️लहुरी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब!..स्वामी अंजनी दास का संकल्प,सावन में स्थापित होगे "टंडेश्वर महादेव"‼

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
अप्रैल रविवार 19-4-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत यूसुफपुर स्थित प्राचीन पौराणिक स्थल लहुरी काशी में स्थित श्री श्री टंडा वीर बाबा धाम पर वैशाखी मेले के अवसर पर आयोजित अष्टम श्रृंगार एवं शिव गुरु महामहोत्सव में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। वेसो नदी के पावन तट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त, गुरु भाई-बहन शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान कथा वाचक स्वामी अंजनी दास जी ने मंच से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष सावन माह के पवित्र सोमवार को टंडा वीर बाबा धाम पर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग की स्थापना विधि-विधान से कराई जाएगी। यह शिवलिंग “टंडेश्वर महादेव” के नाम से विख्यात होगा। इस स्थापना कार्य को काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

स्वामी अंजनी दास जी ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन धर्म के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ को विश्व गुरु बताते हुए कहा कि उनकी पूजा विश्व के सैकड़ों देशों में की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों से लगातार टंडा वीर बाबा धाम पर वैशाखी अमावस्या के अवसर पर बाबा के श्रृंगार महोत्सव के साथ शिव गुरु महामहोत्सव का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें महाभंडारा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि वे सभी मिलकर इस वर्ष सावन में शिवलिंग स्थापना के इस पवित्र कार्य को सफल बनाएंगे। पूरा पंडाल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन का संचालन श्री श्री टंडा वीर बाबा मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल, संरक्षक पंचम सिंह, वरिष्ठ महामंत्री रामरतन सिंह, उपाध्यक्ष रामअवध गुप्ता, सचिव प्रमोद दुबे सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में कृष्ण सुदामा शिक्षण संस्थान के चीफ फाउंडर डॉ. विजय यादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी कोमल यादव को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शादियाबाद के इंस्पेक्टर पवन उपाध्याय अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। आयोजन के सफल समापन पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने प्रशासन, कार्यसेवकों और सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





Comments