‼️लघु सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही‼️ ⭕28 लाख का चैकडैम छह महीने में बहा, माहेपुर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
- alpayuexpress
- 15 hours ago
- 2 min read
‼️लघु सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही‼️
⭕28 लाख का चैकडैम छह महीने में बहा, माहेपुर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शनिवार 16-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद के ग्रामीण इलाकों में जहां पर छोटी-छोटी नदियां बहती है उन नदियों पर चैकडैम के माध्यम से बांध बनाकर किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं और इसी को लेकर गाजीपुर के माहपुर में गांगी नदी पर एक चैकडैम लघु सिंचाई विभाग के द्वारा करीब 1 साल पहले बनाया गया और बनने के कुछ महीने के बाद ही नदी का जलस्तर बढ़ा और उस जलस्तर ने चैकडैम के निर्माण के गुणवत्ता की पोल खोल दिया और यह चैकडैम पूरी तरह से धराशाई हो गया।
गाजीपुर के करंडा ब्लॉक के माहेपुर गांव में लघु सिंचाई विभाग के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से चैकडैम का एक रिंगवाल बनाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके लेकिन यह निर्माण जो 28 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था वह 6 महीने के अंदर ही नदी का जलस्तर बढ़ते ही बह गया इसके बाद से ही चैकडैम के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं साथ ही आरोप है कि चैकडैम को निर्धारित स्थान से 100 मीटर की दूरी पर बनाया गया।
बता दे की चैकडैम छोटी जलधारा हो नाल हो या नदियों पर बनाया गया एक छोटा अस्थाई बांध होता है जो वर्षा जल को रोकने में भूजल रिचार्ज बढ़ाने मिट्टी के कटाव को कम करने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का एक किफायती तरीका है जो कृषि में जल संकट को दूर करने के लिए बहुत ही प्रभावी है। वही चैकडैम के निर्माण के 6 महीने के अंदर ही बढ़ जाने पर जब लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो विभागीय अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए वहीं इस मामले पर गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के सामने जब इस बात को रखा गया तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से हमें जानकारी हुई है इसकी जांच कर कर कार्रवाई करेंगे।





Comments