top of page
Search

‼️लखपति दीदियों संग डीएम का सीधा संवाद!..मार्केटिंग और लोन की बाधाएं होंगी दूर‼️

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 2 min read

‼️लखपति दीदियों संग डीएम का सीधा संवाद!..मार्केटिंग और लोन की बाधाएं होंगी दूर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शुक्रवार 15-5-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नवागत जिला अधिकारी के द्वारा लगातार समूह को एक साथ बुलाकर उनसे समस्या सुनकर उनकी समस्याओं के निराकरण के उपाय करने का काम के साथ ही जनपद के विकास में क्या अवरोध है वह पता करने का कोशिश कर रहे हैं इसी के क्रम में पूर्व में ग्राम प्रधान संघ के बाद नगर पालिका के सभासदों के साथ बैठक कर जनपद की समस्याओं का फीडबैक लिया है वहीं अब महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूह की महिला जिनके विकास और उन्हें स्वावलंबी बनाने को लेकर सरकार भी गंभीर है आज उन लखपति दीदी के साथ जिला अधिकारी ने संवाद का कार्यक्रम किया और इस संवाद के कार्यक्रम में कई तरह की समस्याएं जिला अधिकारी के सामने खुलकर आई जो महिलाएं जिलाधिकारी को बताई इस दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायत करने वाली महिलाओं के नंबर बैंक के एलडीएम को नोट करा कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए तो वही खुद भी उनका नंबर नोट किया कि भविष्य में उनकी समस्याओं का फीडबैक ले सके।


मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और आज जो बैठक हुआ है उसका मूल उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है उन्होंने बताया कि तीन चार समस्याएं उन लोगों ने बताई है और उनकी समस्याओं में पहला है मार्केटिंग की सुविधा है इसको लेकर जिला अधिकारी ने बताया कि हमने निर्णय लिया है कि कलेक्ट्रेट विकास भवन या फिर अन्य ऐसी जगह जहां उन्हें मार्केट उपलब्ध कराया जा सकता है उसकी व्यवस्था कराएंगे साथ ही उन्हें ऑनलाइन मार्केट जिसमें अमेजॉन फ्लिपकार्ट सहित अन्य से उन्हें किस तरह से जोड़ा जा सकता है उसका भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जो सबसे बड़ी समस्या है वह कैपिटल का जिसके लिए महिलाओं ने बताया कि उनका सीसीएल काफी दिनों से पेंडिंग चल रहा है जो लोन बैंक देता है ब्लॉक स्तर पर गोष्ठी कराई जाएगी जिसमें बैंक के अधिकारी भी शामिल होंगे ताकि समस्याओं का समन्वय कर कर निस्तारण किया जा सके इसके अलावा सीएम  युवा स्कीम भी है उसके लिए भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है 5 लाख तक इंटरेस्ट फ्री लोन दी जाती है।

वहीं महिलाओं ने बताया कि उनकी भी कई तरह की समस्याएं थी जो काफी दिनों से चली आ रही थी लेकिन जिलाधिकारी ने खुद उन समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया है ऐसे में उम्मीद है कि उनकी बैंक के अलावा अन्य जो भी समस्याएं हैं जल्द ही निश्तरित हो जाएंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page