‼️रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी की मांग!..गाजीपुर पहुंची पूर्वांचल यात्रा‼️
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी की मांग!..गाजीपुर पहुंची पूर्वांचल यात्रा‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
अगस्त शनिवार 22-8-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वावधान में 9 सूत्री एजेंडा को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के गाजीपुर पहुंचने पर पीजी कालेज गाजीपुर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, कलेक्ट्रेट , लंका चौराहा, महुआ बाग चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि प्रमुख स्थानों में दीपक उपाध्याय, प्रद्युम्मन यादव, शिवम उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, अंशु पांडेय, नीलेश बिंद, शशांक उपाध्याय, आकाश चौधरी, सुधाकर पांडेय, विक्की पांडेय , विकास यादव, राहुल यादव, अभिषेक गौड़, एडवोकेट अरूण श्रीवास्तव, एडवोकेट शिब्बू भाई,
की अगुवाई में छात्रों, अधिवक्ताओं , शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने गर्मजोशी से स्वागत और 9 सूत्री एजेंडा का पुरजोर समर्थन किया। इस मौके पर शहीद चंद्रशेखर, स्वामी सहजानंद सरस्वती, बाबू राजेश्वर सिंह, केशव शर्मा, कामरेड सरजू पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पीजी कॉलेज गाजीपुर में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी एवं कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के कारपोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए, कारपोरेट पूंजी का विनियमन व नियंत्रण भी बेहद जरूरी है ताकि अकूत मुनाफाखोरी व लूट पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए जवाबदेह व उत्तरदायी सरकार की जरूरत है ताकि इन सवालों को हल किया जा सके। संवाद में संचालन कर रहे डॉक्टर शम्मी कुमार सिंह ने देश में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों पर पारदर्शी भर्ती, प्रदेश से पूंजी पलायन पर रोक, युवाओं को उद्यम हेतु सस्ते दर पर लोन, प्राकृतिक संसाधनों की लूट व निजीकरण पर रोक और पर्यावरण की रक्षा का मुद्दा उठाया। इस मौके पर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने प्रदेश में पेपर लीक पर रोक, प्रदेश में रोजगार सृजन करने, रिक्त पदों को भरने और छात्र संघ बहाली का मुद्दा उठाया। पूर्वांचल यात्रा संयोजक मंडल सदस्य रूबी सिंह गोंड व गूंजा गोंड ने युवाओं से 20 सितंबर को शास्त्री घाट वाराणसी में आयोजित हो रहे सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। वक्ताओं ने बताया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा आदि पूर्वांचल यात्रा के एजेंडे में शामिल है। संवाद में डॉक्टर राम प्रकाश गौतम, अशोक कुमार, सविता गोंड, अर्जुन प्रसाद, इंद्रदेव खरवार, सुगवंती गोंड आदि वक्ताओं ने बात रखी। इस मौके पर रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोआर्डिनेटर राजेश सचान भी मौजूद रहे।





Comments