‼️तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी!..बोले-एनपीएस-यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए‼️
- alpayuexpress
- 20 hours ago
- 1 min read
‼️तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी!..बोले-एनपीएस-यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त शनिवार 22-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आजादी का पर्व 15 अगस्त को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था जो 15 अगस्त बितने के बाद ही खत्म हो चुका है लेकिन गाजीपुर में तिरंगा यात्रा का सिलसिला अभी रुक नहीं है और यह तिरंगा यात्रा गाजीपुर में उन कर्मचारियों के द्वारा निकाला गया है जो पिछले कई सालों से अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं गाजीपुर के विकास भवन से लेकर सरजू पांडे पार्क तक एक तिरंगा यात्रा आज निकल गया था जिसमें सफाई कर्मचारी शिक्षक के साथ ही अन्य कर्मचारी शामिल थे जो अपनी पुरानी मांग पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में निकला था उनका कहना है कि उन्हें एनपीएस और यूपीएस जो सरकार के द्वारा दिया गया है उन्हें मंजूर नहीं है और उन्हें हर हाल में पुरानी पेंशन ही चाहिए क्योंकि सरकार में शामिल सांसद और मंत्री एक दिन के लिए भी अगर संसद और मंत्री हो जाता है तो उसकी पेंशन बहाल हो जाती है तो आखिर हम कर्मचारी जो अपने जीवन के अमूल्य 60 वर्ष देते हैं और 60 वर्ष सरकार के काम करने के बाद रिटायर होते हैं तो हमें आखिर इस पेंशन से महरूम क्यों रखा जा रहा है इनका कहना है कि हमारा यह विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक की हमारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं किया जाता है।





Comments