top of page
Search

‼️मेडिकल कॉलेज में मुफ्त मिला महंगा इंजेक्शन!..हार्ट अटैक के दो मरीजों को मिली नई जिंदगी‼️

  • alpayuexpress
  • 20 hours ago
  • 2 min read

‼️मेडिकल कॉलेज में मुफ्त मिला महंगा इंजेक्शन!..हार्ट अटैक के दो मरीजों को मिली नई जिंदगी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शनिवार 22-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महार्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के मेडिसिन विभाग में चिकित्सकों ने समय पर उपचार देकर हार्ट अटैक के दो मरीजों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। दोनों मरीजों को हार्ट अटैक आने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल उपचार शुरू होने से दोनों मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ।

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूनम आचार्य के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने दोनों मरीजों का उपचार किया। मरीज बुखरन यादव और कुंती देवी को हार्ट अटैक आने के करीब 12 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने आवश्यक जांच और उपचार के बाद दोनों को टिनेक्टेप्लेज इंजेक्शन दिया। चिकित्सकों के मुताबिक समय पर यह उपचार मिलने से दोनों मरीजों की जान बचाई जा सकी।


खास बात यह है कि हार्ट अटैक के उपचार में इस्तेमाल होने वाला यह महत्वपूर्ण इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। वहीं बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये तक बताई जाती है। ऐसे में सरकारी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध होना आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत है।

डॉ. पूनम आचार्य ने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। मरीज को जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचाया जाए, उतनी ही जल्दी आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है और गंभीर स्थिति में जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।

मेडिकल कॉलेज में हुए इस सफल उपचार से यह भी सामने आया है कि समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हार्ट अटैक के मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page