‼️गृहकर बढ़ोतरी पर आमने-सामने पालिका और जनता!..अध्यक्ष बोले-नियम से हुआ फैसला‼️
- alpayuexpress
- 21 hours ago
- 2 min read
‼️गृहकर बढ़ोतरी पर आमने-सामने पालिका और जनता!..अध्यक्ष बोले-नियम से हुआ फैसला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त शनिवार 22-8-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सरकार का अंतिम वर्ष और सरकार के द्वारा लगातार कर्मचारी और आम जन के विकास का कार्य कर रही है तो वही गाजीपुर के नगर पालिका जमानिया में एक ऐसा टैक्स आम जन पर लगा दिया गया है जिससे आम जन पर टैक्स का बोझ 10 गुना बढ़ गया है जी हां गाज़ीपुर के नगर पालिका परिषद जमानिया जहां पर गृह कर को बढ़ाकर 10 गुना कर दिया गया है जिसको लेकर पहले जहां सभासद पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे थे वहीं अब व्यापारी और आम नागरिक भी विरोध प्रदर्शन पर उतर गए हैं इनका कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष मनमाने तरीके से नियमों का पालन किए बगैर है आम नागरिकों पर 10 गुना गृह कर ला दिया है जिसके वजह से जिन लोगों की पहले 300 से ₹400 सालाना हुआ करती थी अब वही गृह कर 40000 से ₹5000 हो चुका है जिसको लेकर आम नागरिक काफी गुस्से में है ऐसे में इसे काम करने या हटाने को लेकर यह लोग क्रमिक अनशन और धरना पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि जब तक इनकी बातों को नहीं सुना जाता है तब तक इनका धरना चलता रहेगा।
वही जब इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष जमानिया जयप्रकाश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह लोग सिर्फ अपने चंद लाभ के लिए इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि गृह कर बढ़ाने को लेकर पालिका के द्वारा बोर्ड की बैठक किया गया और बोर्ड की बैठक में सभी की सहमति के बाद प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विज्ञापन भी निकल गया लेकिन विज्ञापन निकाले जाने पर किसी ने कोई अपनी आपत्ति नहीं डाला जिसके बाद यह ग्रह कर लागू हुआ है ऐसे में इन लोगों के द्वारा लगाया जा रहा आप निराधार है।





Comments