‼️रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार महिंद्रा कार!..एयरबैग खुलने से बची चालक की जान‼️
- alpayuexpress
- 6 hours ago
- 1 min read
‼️रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार महिंद्रा कार!..एयरबैग खुलने से बची चालक की जान‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर
मई गुरुवार 14-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदरिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 340 पर बुधवार देर शाम 9 बजे के करीब तेज रफ्तार महिंद्रा कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के सरोजिनी नगर निवासी प्रांजल पांडेय पुत्र अनुराग पांडेय अपनी महिंद्रा एसयूवी कार (यूपी 32 एलएफ 5480)से वाराणसी जा रहे थे। लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटक जाने के कारण वह हैदरिया चले गए। ब्रेक लगाने के दौरान नियंत्रण खो जाने से कार सीधे उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कर के सभी एयरबैग खुल गए और चालक को मामूली चोटें आई और बाल बाल बच गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना यूपीडा कि सहायता गाड़ी और मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी की। इस संबंध में यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल चालक को मामूली चोटें आई हैं उसके परिजन अपने साथ लेकर गए हैं फिलहाल आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।





Comments