‼️राहुल गांधी सत्ता के लिए कर रहे!..अनर्गल बयानबाजी, भारत के युवा समझदार: बेदी राम‼️
‼️राहुल गांधी सत्ता के लिए कर रहे!..अनर्गल बयानबाजी, भारत के युवा समझदार: बेदी राम‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर शुक्रवार 6-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया है की 40 लाख युवाओं को राहुल गांधी ने रोक दिया था नहीं तो भारत का हाल बांग्लादेश से भी बुरा हो सकता है इसी मामले पर सुभाषपा के जखनिया विधायक बेदी राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए इस तरह की बातें कह रहे हैं हमारे देश के लोग और नौजवान बांग्लादेश और नेपाल देश के लोगों के जैसे नहीं है वह बहुत शांत रहते हैं और पढ़े लिखे हैं जिससे उन्हें अच्छे और बुरे का ज्ञान है डबल इंजन की सरकार है और इस तरह के मामले को कैसे नियंत्रित किया जाता है इसको लेकर हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बखूबी जानते हैं उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सत्ता पाने के लिए ऊलजुल की बातें कर रहे हैं उन्होंने एक बार फिर से कहा कि यह भारत देश है बांग्लादेश और नेपाल नहीं है हमारे नवयुवक काफी समझदार है और कानून व्यवस्था को कैसे नियंत्रित किया जाता है इसको लेकर हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं।





Comments