top of page
Search

‼️धनतेरस की खरीदारी से गुलजार हुआ मिश्र बाजार!..झाड़ू से लेकर सोने-चांदी तक की दुकानों पर रही रौनक‼️

alpayuexpress
17 hours ago
2 min read

‼️धनतेरस की खरीदारी से गुलजार हुआ मिश्र बाजार!..झाड़ू से लेकर सोने-चांदी तक की दुकानों पर रही रौनक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शुक्रवार 6-11-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर धनतेरस का पर्व हिंदू समाज के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व मे शुमार होता है क्योंकि इस पर्व पर एक तरफ जहां सोने चांदी से बने जेवरात खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है तो वहीं इसी दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की खरीदारी के साथ  झाड़ू की भी खरीदारी महिलाओं के द्वारा किया जाता है जिसको लेकर आज गाजीपुर जनपद में इस पर्व को लेकर काफी भीड़ देखने को मिल रही है गाजीपुर के व्यस्ततम इलाके मिश्र बाजार जहां पर आज धनतेरस के पर्व की काफी भीड़ देखने को मिल रही है यहां पर गणेश लक्ष्मी की पूजन सामग्री और मूर्ति के साथ ही स्वर्ण व्यवसाईयों के दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है महिलाएं बड़ी संख्या में अपने-अपने पसंदीदा ज्वेलरी खरीद रहे हैं कुछ महिलाओं से बात की गई उन्होंने बताया कि धार्मिक महत्व के तहत आज खरीदारी करना होता है और इसी को लेकर हम लोगों ने खरीदारी किया है जिसमें कुछ ने पुराने चांदी के सिक्के तो कुछ महिलाओं ने ज्वैलरी खरीदने की बात कही वहीं अगर दुकानदारों की बात कहें दुकानदारों ने आज की भीड़ को देखते हुए बताया कि आज का उनका जो व्यवसाय को लेकर सोता वह पूरी तरह से बेहतर है और शाम या रात होते-होते ग्राहकों के बढ़ाने की उम्मीद है इस दौरान ग्राहकों और दुकानदारों ने बताया कि आज के इस पर्व पर महंगाई का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिल रहा है लोग अपने-अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page