top of page
Search

‼️मुख्तार के गजल होटल मामले में!..अब्बास अंसारी की अर्जी मंजूर, 19 नवंबर को फिर होगी सुनवाई‼️

alpayuexpress
22 hours ago
1 min read

‼️मुख्तार के गजल होटल मामले में!..अब्बास अंसारी की अर्जी मंजूर, 19 नवंबर को फिर होगी सुनवाई‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शुक्रवार 6-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गजल होटल से जुड़े मामले में अब्बास अंसारी की ओर से दाखिल स्थगन प्रार्थना पत्र को अदालत ने ₹500 हर्जाने के साथ स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है।दरअसल, गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गजल होटल से जुड़े मामले में अब्बास अंसारी और उमर अंसारी का नाम सामने आया था। वहीं, मुख्तार अंसारी के गजल होटल पर मोतीलाल वर्मा और अभिषेक अग्रवाल ने भी अपना दावा पेश किया था।

इसी दावे से संबंधित सुनवाई के दौरान अब्बास अंसारी के अधिवक्ता की ओर से अदालत में स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। इस पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ₹500 हर्जाने पर प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अदालत 19 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी। पूरे प्रकरण की जानकारी सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने दी।।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page