top of page
Search

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत!...छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

alpayuexpress
Mar 8, 2024
2 min read

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत!...छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक


अंकित दुबे पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शादियाबाद चल रहे केदार फौजदार महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत छठवें दिन कार्यक्रम के शिविर के छात्र-छात्राओं के माध्यम से झांकी निकाली गई। जिसको महाविद्यालय के संस्थापक श्री रामवृक्ष सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी केदार फौजदार महाविद्यालय से निकलकर गुरैनी चट्टी,कस्बा कोईरी, मुबारकपुर कुदरतुल्ला, कस्बा दयालपुर, शादियाबाद थाना चौराहा, पुरानी बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चों को उपनिदेशक उपेंद्र यादव के द्वारा कॉपी व कलम वितरण किया गया। जिससे की बच्चो को लिखने पढ़ने में सुविधा मिल सके। विद्यालय के बच्चों ने थाना चौराहे पर शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व स्वास्थ्य जागरूकता स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया केदार फौजदार महाविद्यालय के उप प्रबंधक उपेंद्र यादव ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता साक्षरता को बढ़ावा देना है ताकि देश के युवा पढ़ लिख कर अपने मुकाम को हासिल करें सात दिवसीय चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के 6 दिन रैली निकाली गई। जिसमे लगभग 200 की संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया और डोर टू डोर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता साक्षरता के बारे में लोगो को समझाने की कोशिश किया।जिसमें प्रबंधक श्री सुरेंद्र यादव, उपनिदेशक उपेंद्र कुमार यादव, तथा महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकगण धर्मेंद्र कुमार, बाबूलाल यादव, डॉ विजय प्रकाश, डॉ अशोक कुमार यादव, अमित यादव, नागेंद्र प्रजापति, मो. निजामुद्दीन, श्रीमती दीपमाला विश्वकर्मा, कुमारी नेहा कनौजिया, श्रीमती पूनम यादव, सुधीर यादव, विंध्याचल, अरविंद कनौजिया, अमरजीत यादव,आनंद प्रजापति, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे तथा नुक्कड़ नाटक प्रतिमा यादव,अर्चना, रोशनी, नीतू, खुशबू, अंजलि जायसवाल, संध्या भारद्वाज, सोनम चौहान, पायल आदि ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक की तथा लोगों द्वारा इन छात्रों की खूब सराहना की गई।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page