‼️राम मंदिर ट्रस्ट और चंदे के मुद्दे पर गरमाई सियासत!..सपा विधायक जयकिशन साहू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना‼️
- alpayuexpress
- 1 day ago
- 2 min read
‼️राम मंदिर ट्रस्ट और चंदे के मुद्दे पर गरमाई सियासत!..सपा विधायक जयकिशन साहू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई बुधवार 8-7-2026
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां राम मंदिर को लेकर अशोक सिंघल के समय से ही विवाद था और मंदिर कमेटी को जो 1400 करोड़ रुपया दान मिला था उसे पैसे का कहीं पता नहीं चला। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भले ही राम मंदिर अयोध्या ना गए हो लेकिन उन्होंने राम मंदिर में हो रहे चंदा चोरी का खुलासा किया जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है आज गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के सदर के विधायक जय किशन साहू ने बताया कि भगवान राम ने अखिलेश यादव को ज्ञान और सूचना दिया तब आज इस चंदा चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं राम भक्तों पर गोली चलवाने वाला और राम मंदिर के विपक्ष में रहने वाला नृपेन्द्र मिश्रा आज मंदिर कमेटी में है
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की एक मासिक बैठक लोहिया भवन पर आयोजित की गई जिसमें सदर विधायक जय किशन साहू और उनके कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस दौरान राम जन्मभूमि में मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा को स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि चंपत राय चंपत कर दिए लेकिन भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार उन पर कोई मुकदमा नहीं करेगी यह हम आपको बता दे रहे हैं उन्होंने कहा कि बड़ी मछली को छोड़ा जा रहा है और छोटी मछली को फंसा करके भाजपा को छाप छवि वाला पेश किया जा रहा है यदि चंपत राय को जेल भेजा जाएगा तो उसे दायरे में देश के बड़े-बड़े लोग आ जाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवी लखनऊ आए लेकिन राम मंदिर नहीं गए जिस पर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा इस मामले पर सदर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि किस मुंह से वह राम मंदिर जाएंगे वह किस मुंह से भगवान राम का दर्शन करेंगे और अपना दर्शन देंगे आस्था के नाम पर इस देश के लोगों ने भगवान राम को अपना आराध्य माना और कई हजार करोड़ रूपया मंदिर को समर्पित किया मंदिर में वैसे तो अशोक सिंघल के समय से ही विवाद था और मंदिर कमेटी को जो 1400 करोड़ रुपया दान मिला था उसे पैसे का कहीं पता नहीं चला और दान पेटिका से चोरी हुए पैसा इस देश के लोगों को बर्दाश्त नहीं।
नितिन नवीन ने कहा कि राम सेवकों पर गोली चलाने वाले मंदिर के बारे में कम बोले तो बेहतर रहेगा इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव यदि इस मुद्दे को नहीं उठाते तो मामला टाय टॉय फिश हो गया होता भगवान राम ने अखिलेश यादव को ज्ञान दिया और सूचना दिया तब यह मुद्दा आया है तब करोड़ों लोगों को इस लूट के मामले में पता चल पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कांग्रेस और सपा पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि राम मंदिर पर गोली चलाने वाला और राम मंदिर के विपक्ष में रहने वाला नृपेन्द्र मिश्रा आज उस कमेटी में है उन पर मंदिर की जिम्मेदारियां है और उस वक्त कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस ने भगवान राम की मूर्ति रखने का काम किया था।





Comments