‼️12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान!..कृषि विभाग मुफ्त देगा 5.72 लाख पौधे,‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील‼️
- alpayuexpress
- 4 hours ago
- 2 min read
‼️12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान!..कृषि विभाग मुफ्त देगा 5.72 लाख पौधे,‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 9-7-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वृहद वृक्षारोपण अभियान जो प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है इसी के क्रम में 12 जुलाई को एक बार फिर से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर जनपद में सभी विभागों को वृक्षारोपण करने के लक्ष्य दिए गए हैं इसी कड़ी में कृषि विभाग के द्वारा अपने नर्सरी में करीब 5.72 लाख पौधे तैयार किया जा रहे हैं जो आगामी 12 जुलाई को किसानों और अन्य लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वृक्षारोपण के अभियान को गति दिया जा सके इसी मामले को लेकर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को 572 000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य दिया गया है जिसको लेकर विभाग 5 जून को एक लाख से ऊपर वृक्षारोपण कर चुका है शेष चार लाख 65000 बहुत लगाया जाना है जिसको लेकर विभाग के नर्सरी में पौध लगाया जा चुके हैं और अब उसका उठान भी किया जाएगा और यह पौधा पीएम किसान सम्मन निधि पाने वाले किसान के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के साथ ही बीज और फ़र्टिलाइज़र के जो दुकानदार प्रगतिशील किसान और बीसी कृषि सखियां के माध्यम से पौधा रोपण कराए जाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया कि यह पौधा कृषि विभाग की तरफ से सभी को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा इसलिए एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य अपने निजी भूमि और विभागों के माध्यम से सार्वजनिक भूमि पर लगाने जैन का कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया कि जो पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे उसने फलदार वृक्ष के साथ ही शीशम और अन्य लाभकारी पौधे शामिल होंगे।





Comments