‼️कटारिया कांड के मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को!..नहीं मिली राहत,कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज‼️
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 1 min read
‼️कटारिया कांड के मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को!..नहीं मिली राहत,कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 9-7-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर चर्चित कटारिया कांड का मुख्य आरोपी हरिओम पांडे जिसकी आज कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने आज इसकी जमानत को खारिज कर दिया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट में आज कटारिया कांड के आरोपी हरिओम पांडे की जमानत आज लगी हुई थी जिसमें आज कोर्ट ने आरोपी हरिओम पांडे से जीरह के दौरान पूछा तो उसने बताया कि मृतक किशोरी से उससे फोन से बातचीत हुआ करती थी लेकिन घटना से पहले उससे उसका झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसकी मौत के मामला आया था और इस मामले में वह आरोपी बनाया गया है इतना सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने आरोपी हरिओम पांडे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।





Comments