top of page
Search

‼️चार दिन से लापता मासूम सिद्धार्थ मृत मिला!..दादी पर हत्या का आरोप; पारिवारिक विवाद बना जांच का अहम बिंदु‼️

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 2 min read

‼️चार दिन से लापता मासूम सिद्धार्थ मृत मिला!..दादी पर हत्या का आरोप; पारिवारिक विवाद बना जांच का अहम बिंदु‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई गुरुवार 9-7-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दादी और पोते का रिश्ता लाड और प्यार वाला रिश्ता होता है यानी की दादी अपने पोते से प्रेम करती है लेकिन आज एक अलग ही मामला निकल कर आया जब एक दादी पर ही अपने पोते के मारने का आरोप लगा है हालांकि पुलिस इस मामले में दादी को घटना स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर से पकड़कर उससे पूछताछ करने में लगी हुई है। पूरा मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोडी ग्राम पंचायत का है जहां पर 6 जुलाई को सुबह 10 बजे  से 4 साल का मासूम सिद्धार्थ घर से लापता हो गया परिवार के लोग और मासूम को खोजते खोजते जब थक गए तब उन लोगों ने पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और इस मामले में दादी भी पुलिस के पास बार-बार जाती थी लेकिन आज सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर मासूम का क्षत विक्षत शव मिला जिसकी जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्थानिक ग्रामीणों की बात माने तो मासूम घर से कुछ दूरी पर ही उसका शव मिला और शव पूरी तरह से सड़ गया था और उस मासूम के शव की बदबू दादी के कमरे के पास भी मिल रही थी और घटना के बाद से ही दादी घर से फरार थी। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर दादी को पुलिस ने पकड़ा और इस घटनाक्रम के पीछे क्या कारण है उसको लेकर पुलिस दादी से गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है और पूछताछ के बाद ही घटना का मूल वजह क्या है इसके बारे में पता चल पाएगा। वही गांव वालों की बात माने तो मृतक के दादी और पिता में काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था संभव है कि इस विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया हो हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है उनका कहना है कि पूछताछ के बाद जो तथ्य निकल कर आएगा उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा

मृतक बच्चे के पिता जामवंत कुशवाहा ने बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे उनकी मां ने ही लोगों को बताया कि कि उनका पोता आ गया है और लोगों ने खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन कुछ नहीं मिला और सभी लोग राज जाकर सो गए लेकिन सुबह जब गांव की एक महिला शौच करने के लिए जा रही थी तब उसने देखा और परिवार के लोगों को बताया उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही उनकी मां घर छोड़कर भाग गई थी जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ कर उसे पूछताछ कर रही है और पहले से भी उनके माँ नहीं चाहती थी कि पोता उनका जन्म ले और परिवार में आए दिन किसी न किसी बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था लेकिन यह झगड़ा इस स्तर पर पहुंच जाएगा उन लोगों को भी उम्मीद नहीं थी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page