top of page
Search

‼️अब शिक्षक होंगे स्वस्थ!..₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ, मेधावी शिक्षकों का सम्मान‼️

  • alpayuexpress
  • 7 hours ago
  • 2 min read

‼️अब शिक्षक होंगे स्वस्थ!..₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ, मेधावी शिक्षकों का सम्मान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 8-7-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए आज उनके स्वास्थ्य को देखते हुए एक बड़ी सौगात ₹5,लाख, तक का कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था का लाभ शुरू किया गया है इस कार्यक्रम को लखनऊ से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरूआत किया वहीं गाजीपुर में पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिक्षकों को इस सुविधा का डमी प्रमाण पत्र सौप पर कार्यक्रम का आगाज किया इसके अलावा स्कूल चलो अभियान के तहत जनपद में टॉप 10 में शामिल हुए शिक्षकों को भी सम्मानित किया इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों को उनके एड्रेस जूता और मोजा के लिए करीब 179000 छात्रों के अभिभावकों में के खाते में 1200-1200 का बजट भेजने का भी काम किया गया।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों की काफी समय से यह मांग रहा है कि उन्हें भी निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था दिया जाए जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने वाराणसी की धरती से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा का आरंभ किया है यह सुविधा शिक्षक और उनके परिवार के लोगों को मिलेगी उन्होंने बताया कि गाजीपुर में 8242 शिक्षक, 376 अनुदेशक, और 6675 रसोईया और 2471 शिक्षामित्र आज से इस योजना का लाभ उठाएंगे इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के अधिकारों के खाते में जिनकी संख्या ₹179000 के खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹1200 ₹1200 भेजने का भी काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है सरकार की मंशा है कि अध्यापक स्वस्थ रहेंगे तो बच्चों उन्होंने कहा कि सरकार की यह सोच है कि अध्यापक स्वस्थ रहेंगे तभी वह छात्रों के जीवन को शिक्षा से स्वर सकेंगे। चंपत राय ने एसआईटी जांच की रिपोर्ट आने के बाद बोलने के लिए कहा इस पर उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है और आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और सभी जेल चले गए और ट्रस्ट ने बैठक किया और जो निर्णय लिया वह अभी आपके सामने है और सीएम का भी कहना है कि अयोध्या मंदिर के मामले में कितना भी पावरफुल आदमी होगा दोषी होगा तो उसे बख्शेंगे नहीं।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि नितिन नवीन लखनऊ तो आ गए लेकिन अयोध्या तक पहुंचाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं इस मामले पर उन्होंने कहा कि उनसे पूछिए कि आप कब अयोध्या जाएंगे अपने तो जा नहीं रहे हैं और दूसरे के लिए वह चिंता कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में या कहीं भी कोई मामला होता है तो उसमें अखिलेश जी के बिरादर पता नहीं कैसे आ जाते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान की लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जा रही है हालांकि उन्होंने कहा कि मैं लव मैरिज का विरोध नहीं करते इस मामले पर उन्होंने कहा कि वह उनकी सोच है और वह जो भी कहा है कुछ सोच समझ कर ही कहीं होंगे।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page