‼️निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित!..सीडीओ बोले-हर बच्चे का बेहतर लर्निंग आउटकम हमारी प्राथमिकता‼️
- alpayuexpress
- 1 hour ago
- 2 min read
‼️निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित!..सीडीओ बोले-हर बच्चे का बेहतर लर्निंग आउटकम हमारी प्राथमिकता‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई मंगलवार 7-7-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से छात्रों को और उनके विद्यालयों को सत प्रतिशत निपुण करने की लक्ष्य दिया गया है इसी को लेकर आज गाजीपुर के विकास भवन में सभी एआरपी की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से निपुण भारत मिशन के बारे में सभी एआरपी को जानकारी दिया गया साथ ही साथ इस अभियान को लागू करने में आ रही समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों ने जानकारी लिया जिसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए जा रहे बाल वाटिका का मुद्दा सामने आया जो आंगनबाड़ियों के द्वारा चलाई तो जाता है लेकिन मौके पर जब एआरपी पहुंचते हैं तो बहुत सारे बाल वाटिकाएं बंद रहती हैं या फिर सहायिकाओं के भरोसे चलती हैं जिससे उन्हें निपुण करने में समस्याएं आ रही है।
कार्यक्रम करने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद के सभी एबीएसए और एआरपी शामिल हुए हैं उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में एक निपुण अभियान चल रहा है जिसका उद्देश्य है कि शत प्रतिशत विद्यालय निपुण हो जाए हमारे लगभग 30% स्कूल निपुण है और 70% का फासला तय करना है और इसी फैसले को तय करने के लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 70 एआरपी कार्यरत हैं और उनके द्वारा 10-10 विद्यालयों को गोद लिया गया है जिनकी जिम्मेदारी है कि इन दसों विद्यालयों को निपुण करना है ऐसे में शत प्रतिशत निपुण करने के जिम्मेदारी के तहत यह लोग उसका देख करेंगे और छात्रों का आउटकम लर्निंग ज्यादा से ज्यादा बेहतर कर सके इसका प्रयास भी लगातार किया जाएगा।
एआरपी के द्वारा बाल वाटिका को लेकर आ रही समस्याओं के बाबा को उन्होंने बताया कि बाल वाटिका में छोटे बच्चे होते हैं जो आंगनवाड़ी केदो में चलते हैं उन्होंने बताया कि लर्निंग आउटकम में पोषण महत्वपूर्ण बिंदु होता है लेकिन यह शिकायत मिली है कि आंगनबाड़ी में कहीं बच्चे काम होते हैं तो कहीं आंगनबाड़ी या नहीं होती हैं जिसके वजह से केंद्र बंद रहा करते हैं इस समस्या को नोट कर लिया गया है और इसे दूर करने का प्रयास करेंगे।





Comments