top of page
Search

‼️योगी सरकार की एनकाउंटर नीति का खौफ!..अजय हत्याकांड का आरोपी तख्ती लेकर पहुंचा कोतवाली‼️

alpayuexpress
9 hours ago
1 min read

‼️योगी सरकार की एनकाउंटर नीति का खौफ!..अजय हत्याकांड का आरोपी तख्ती लेकर पहुंचा कोतवाली‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 10-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर योगी सरकार में अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो लेकिन अपराध करने के बाद उसके अंदर योगी सरकार के एनकाउंटर नीति का खौफ समा जा रहा है और कुछ ऐसा ही आज सदर कोतवाली में देखने को मिला जब एक हत्या का आरोपी अपने हाथों में आत्मसमर्पण करने का तख्ती लेकर कोतवाली में आत्मसमर्पण किया।

पूरा मामला गाजीपुर कोतवाली इलाके के मोहाव गांव का है जहां बीती रात जुआ खेलने के विवाद में अजय पासी नाम के युवक की गोली मार का हत्या कर दी गई थी और इस हत्या में बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद आरोपी थे घटना के बाद से ही पुलिस ने कई टीमें बनाकर हत्या आरोपी के खोज में लगा दिए थे वही हत्या आरोपी संजय बिंद अचानक से गाजीपुर कोतवाली पहुंचा और अपने हाथों में मैं संजय बिंद आत्मसमर्पण कर रहा हूं का एक पेंपलेट लेकर कोतवाली में प्रकट हुआ और वह पुलिस को आत्म समर्पण कर दिया इस दौरान उसने बताया कि जुआ खेलने के दौरान उसने करीब डेढ़ लाख रुपया जीता था और इस पैसे को लेकर वहां के युवकों ने लूट कर दिया था और इसी लूटपाट की घटना में संजय बिंद से गोली चल गई जिसका उसे पछतावा भी था लेकिन पुलिस के एनकाउंटर नीति से डर कर उसने कोतवाली में खुद पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page