top of page
Search

‼️जुआ खेलने के दौरान विवाद में फायरिंग!..बीएचयू ले जाते समय अजय की मौत, मेडिकल कॉलेज में दूसरे का इलाज‼️

alpayuexpress
9 hours ago
2 min read

‼️जुआ खेलने के दौरान विवाद में फायरिंग!..बीएचयू ले जाते समय अजय की मौत, मेडिकल कॉलेज में दूसरे का इलाज‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 10-11-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दीपावली का पर्व और जुए का खेल एक पुरानी परंपरा चली आ रही है और इसी परंपरा के तहत बीती रात कोतवाली इलाके के मोहाव गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में गोली चली और उस गोली से दो लोग घायल हुए जिसमें से एक के इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके के मोहाव गांव का है जहां पर बीती रात लगभग 11:00 बजे के आसपास गांव के कुछ युवक तालाब के पास जुआ खेल रहे थे और इसी जुए के खेल में बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद भी पहुंचे और इसी खेल के दौरान किन्हीं बातों को लेकर युवकों में विवाद हुआ और इस विवाद में गोली चली जिसमें दो युवक अजय और सुरेंद्र घायल हो गए हालांकि घायल अजय जिसके पेट में गोली लगी थी सीसीटीवी में वह अपने साथियों के साथ भागते हुए जा रहा है जिसके बाद लोग उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा है लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया रात लगभग 3:00 बजे के आसपास अजय की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल सुरेंद्र जिसके हाथ में गोली लगी है उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है अजय के परिवार वाले का कहना है कि अजय का किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था संजय बिंद कुछ मनबढ़ किस्म का है और उसने गोली चलाई है जिससे इस तरह की घटना हुई है वहीं परिवार के लोग योगी सरकार से एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोली चली जिसमें दो युवा घायल हुए उसमें से एक युवक की मौत हो गई है पुलिस इस मामले की तस्वीर कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page