top of page
Search

‼️चार करोड़ की हेरोइन बरामद!..बिहार के तीन समेत चार तस्कर गिरफ्तार‼️

alpayuexpress
11 minutes ago
1 min read

‼️चार करोड़ की हेरोइन बरामद!..बिहार के तीन समेत चार तस्कर गिरफ्तार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 10-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सरकार के लाख प्रयास के बाद भी नशे के सौदागर लगातार नशे के खेप पहुंचाने में लगे हुए हैं और ऐसा ही कुछ मामला गाजीपुर में भी आया जब जंगीपुर पुलिस के हत्थे  चार हेरोइन तस्कर पकड़े गए जिनके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 4 करोड रुपए अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जंगीपुर पुलिस और स्वाट टीम चेकिंग अभियान में लगी हुई थी तभी चार युवक पिट्ठू बैग में हेरोइन के साथ पैदल ही जाते हुए दिखे और उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने जब इन्हें रोका और उनके पिट्ठू बैग का चेकिंग किया तो सभी के बैग में से हेरोइन बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चार करोड रुपए बताई जा रही है इसके बाद पुलिस ने चार आरोपी जिसमें जमीर हमारी निवासी कैमूर बिहार, बबलू कुमार यादव कैमूर बिहार, गुलशन कुमार कैमूर बिहार ,और विवेक यादव गाजीपुर के थाना दिलदारनगर पकड़े गए चारों आरोपी बहुत ही कम उम्र के थे और यह लोग पूर्वोत्तर भारत से हीरोइन की खेप लाकर गाजीपुर में खपाने के प्रयास में थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से चारों पकड़े गए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि चारों आरोपियों को पड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है और इनका पूर्व के आपराधिक इतिहासों की भी छानबीन में लगी हुई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page