‼️यूपी बोर्ड के मेधावियों का हुआ सम्मान!..गाजीपुर के 31 छात्रों को मिले चेक, मेडल और प्रमाण पत्र‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️यूपी बोर्ड के मेधावियों का हुआ सम्मान!..गाजीपुर के 31 छात्रों को मिले चेक, मेडल और प्रमाण पत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 1-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिसका रिजल्ट कुछ दिन पहले ही आया था और उसे रिजल्ट में कई सारे छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया तो वहीं कई छात्रों ने जनपद में अपना नाम टॉप टेन की लिस्ट में शामिल किया इसके बाद योगी सरकार ने उन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया और इस निर्णय के क्रम में आज पूरे प्रदेश में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया गाजीपुर की बात करें तो गाजीपुर की दो मेधावी जो टॉप टेन में छठा और दसवां स्थान प्राप्त किए थे उन दोनों छात्र-छात्राओं का सम्मान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया और दोनों के खातों में एक -एक लाख का धनराशि भी ट्रांसफर किया गया तो वही आज गाजीपुर में हाई स्कूल और इंटर के करीब 31 छात्र छात्राएं जनपद के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया था जिन्हें आज 21000 रुपए का चेक के साथ ही उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत वहीं विशिष्ट अतिथि रहे जखनिया विधायक वेदी राम रहे।
डॉ संगीता बलवंत ने बताया कि जनपद के दो छात्रों ने टॉप टेन में अपना नाम लाकर जनपद का नाम रोशन किया है इसके अलावा जनपद स्तरीय जो भी मेधावी छात्र छात्र हैं मैं उन सभी को बधाई देती हूं उत्तर प्रदेश की सरकार और मोदी सरकार को जो जिन्होंने बेटियों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ देकर उन्हें कई तरह की सवार रहे हैं जिससे बेटियां आज कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं ऐसे में आज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के कार्यक्रम में छात्रों से ज्यादा संख्या मेधावी छात्राओं की है ऐसे में सरकार ने जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया है उस पर आज बेटियां खरी उतर रही हैं जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं।





Comments