यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!..शहर में तीन से पांच मार्च तक लागू रहेगा रुट डायवर्जन
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 1 min read
यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!..शहर में तीन से पांच मार्च तक लागू रहेगा रुट डायवर्जन

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
मार्च रविवार 1-3-2029
गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर होली के अवसर पर 3 मार्च को समय 9 बजे से 5 मार्च को दोपहर 12 बजे तक भारी वाहन का डायवर्जन स्कीम लागू किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
बलिया/ भावरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाये जो मरदह की तरफ चले जायेगे। (मुख्य डायवर्जन)
यदि कोई वाहन किसी कारणवश से मुहम्मदाबाद की तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।
यदि कोई वाहन किसी कारणों से अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय।
कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे, लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दिये जायेगें।
बुजुर्गा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चौकिया ओवर ब्रिज से पहले हाइवे पर मोड दिया जाये।
जंगीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को लावा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।





Comments