top of page
Search

⭕"यह कैसा गुंडाराज" पहले जानलेवा हमला कर किया घायल!.अब मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपी

alpayuexpress
19 hours ago
2 min read

‼️सुन लो साहब पीड़ित की गुहार‼️


⭕"यह कैसा गुंडाराज" पहले जानलेवा हमला कर किया घायल!.अब मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपी

संतोष नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर शुक्रवार 25-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया विकासखंड अंतर्गत सोफीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू ने अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह ओम जी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनोज सिंह के यहां कई वर्षों से निजी चालक के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्हें धमकी दी गई थी और इसके बाद रास्ते में घेरकर उनके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित प्रमोद कुमार के अनुसार वह वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान पांच युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर उनका पीछा किया। आरोप है कि गौरा खास के पास युवकों ने घेराबंदी कर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई। प्रमोद कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में प्रमोद कुमार के सिर, माथे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने पांच टांके लगाए। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रमोद कुमार का आरोप है कि घटना के संबंध में स्थानीय थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे लगातार मुकदमा वापस लेने तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है। प्रमोद कुमार ने उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके खिलाफ किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। उसने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page