‼️रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़!..600 से ज्यादा को मिला नौकरी का अवसर‼️
‼️रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़!..600 से ज्यादा को मिला नौकरी का अवसर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर बुधवार 23-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों युवाओं खासकर जेन जी को एक तरफ जहां सरकार नियुक्ति पत्र सौप रही है तो वहीं दूसरी तरफ निजी क्षेत्र में भी आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम लगातार कर रही है इसी के क्रम में गाजीपुर में आज वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया जहां करीब 4000 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और इसमें से लगभग 1000 युवाओं को आज जनपद में आई 32 विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था हालांकि देर शाम तक करीब 600 से ऊपर युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सरकार ने उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य और मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के इच्छुक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल सके। उन्होंने युवाओं की मांग के अनुरूप ऐसे आयोजनों को लगातार आयोजित करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से पूर्व में विदेशों में भी युवाओं की भर्ती कराई गई है, जबकि वर्तमान में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज सदर विधानसभा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है और आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा में भी और एक जिला अस्थि रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
मेले में 30 से अधिक कंपनियों एवं नियोजकों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्वैस कॉरपोरेशन, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लीलैंड, हिन्डाल्को रेनूकोट, पीएनबी मेटलाइफ सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। कंपनियों ने ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और नैप्स ट्रेनी समेत विभिन्न पदों के लिए चयन किया। इस दौरान जब अभ्यर्थियों से नियुक्ति पत्र पाने के बाद बात की गई तो अभ्यर्थी भी काफी खुश नजर आए क्योंकि वह रोजगार के लिए काफी दिनों से परेशान थे जिसके लिए वह सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किए थे लेकिन आज इस मेले में उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है और अब नियुक्ति पत्र पाने के बाद जाकर जॉइनिंग कर अपना काम शुरू करेंगे।





Comments