top of page
Search

‼️मनोज सिन्हा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में!..शामिल करने की मांग,सुरेश श्रीवास्तव ने बताया समय की जरूरत‼️

alpayuexpress
6 hours ago
1 min read

‼️मनोज सिन्हा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में!..शामिल करने की मांग,सुरेश श्रीवास्तव ने बताया समय की जरूरत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर बुधवार 23-9-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विकास पुरुष एवं लोकप्रिय नेता एलजी श्री मनोज सिन्हा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर देश एवं प्रदेश की सेवा का अवसर दिया जाना समय की मांग है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मनोज सिन्हा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के योग्य, कर्मठ और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने रेल एवं संचार विभाग में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा विकास, शांति एवं जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों की विभिन्न स्तरों पर सराहना हो रही है।

सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मनोज सिन्हा जैसे अनुभवी एवं विकासोन्मुख नेता का केंद्रीय स्तर पर पुनः महत्वपूर्ण दायित्व में आना देश और प्रदेश दोनों के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां से जुड़े मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page