top of page
Search

⭕मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने रचा इतिहास!..जटिल थायरॉयड कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

‼️विश्व थायरॉयड दिवस पर!..‼️

⭕मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने रचा इतिहास!..जटिल थायरॉयड कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई मंगलवार 26-5-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी विभाग ने विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर एक बड़ी चिकित्सकीय सफलता हासिल करते हुए जटिल थायरॉयड कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया। इस उपलब्धि को मेडिकल कॉलेज एवं पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से गर्दन में सूजन, दर्द एवं दबाव की समस्या से परेशान था। परिजनों ने बताया कि मरीज ने पूर्व में बीएचयू एवं टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में भी परामर्श लिया था, जहां ऑपरेशन के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि बताई गई। लगातार बढ़ती परेशानी के चलते मरीज ने मेडिकल कॉलेज गाजीपुर की ईएनटी ओपीडी में संपर्क किया।

ईएनटी विभाग में विस्तृत जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद मरीज को भर्ती कर जटिल सर्जरी की योजना बनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी ऑपरेशन किया। इस जटिल सर्जरी में डॉ. सबा जमाल एवं डॉ. फैज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है तथा चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेडिकल कॉलेज की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकों की समर्पित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

विश्व थायरॉयड दिवस पर हुई इस सफल सर्जरी से मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page