top of page
Search

मुहम्मदाबाद के शहीद इंटर कालेज में लगा वृहद रोजगार मेला!...मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बेरोजगारों को

  • alpayuexpress
  • Dec 9, 2023
  • 2 min read

मुहम्मदाबाद के शहीद इंटर कालेज में लगा वृहद रोजगार मेला!...मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बेरोजगारों को बांटा नियुक्ति पत्र।


ree

अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के परिसर में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न कंपनियां के द्वारा चयनित प्रतिभावान छात्रों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व के दिनों में जहां उत्तर प्रदेश में लोग अपने कल कारखाने एवं उद्योग लगाने से डरते थे, वही वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उद्यमियों द्वारा उत्तर प्रदेश में अपने कल कारखाने लगाने के लिए होड़ मची हुई है।

ree

प्रदेश में उद्योगपति एवं सामान्य महिलाएं, लड़कियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने एवं उनके नेतृत्व में विश्वास रखने का लोगों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली एवं समृद्धशाली बन रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में लिपटी रही है। कांग्रेस के शासन में हमेशा भ्रष्टाचार हुआ है। जब भी सत्ता में आए हैं वह भ्रष्टाचार किए हैं। सपा बसपा और कांग्रेस सब एक ही मानसिकता के हैं। वह देश को और गरीब को लूटने आते हैं। भाजपा की जहां सरकार होती है वह मिशन के लिए काम करते हैं। राजनीति हमारा व्यापार नहीं, मिशन है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन भी किया। इस मेले में टाटा एलएनटी जैसी 22 कंपनियों ने अपने यहां रोजगार देने के लिए स्टॉल लगाए थे। 2000 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 648 लोगों को नियुक्ति पत्र कंपनियों ने वितरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी चौधरी, दिनेश चंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय, नरेंद्र नाथ सिंह, पीयूष राय, आनंद राय आदि मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page