‼️मुश्ताक हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला!..IS-191 गिरोह के सहयोगी अशरफ को उम्रभर जेल की सजा‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 1 min read
‼️मुश्ताक हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला!..IS-191 गिरोह के सहयोगी अशरफ को उम्रभर जेल की सजा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 7-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद न्यायालय ने हत्या के एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही ₹25,हजार के अर्थ दंड की सजा सुनाई है बता दे की आरोपी अशरफ पुत्र शहनूर खान आईएस 191 गैंग के सहयोगी भी रहा है। सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर ग्राम पंचायत का रहने वाला अशरफ पुत्र शहनूर को आजीवन कारावास हत्या के मामले में सुनाया है साथ ही ₹25000 के अर्थ दंड भी लगाया

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर 2021 को मुस्ताक अहमद जो ग्राम प्रधान के घर पर बैठे हुए थे उसी वक्त अशरफ ने मुश्ताक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मुस्ताक की आवाज सुनकर उनके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और मुश्ताक ने अपने परिवार के लोगों को बताया कि अशरफ ने उसे चाकू से मार कर घायल किया है और वह फरार हो गया इस मामले में कोर्ट में कुल सात गवाहों ने अभियोजन के कथानक का समर्थन किया शक्ति सिंह की न्यायालय ने आरोपी अशरफ खान को आजीवन कारावास और ₹25000 का अर्थ दंड की सजा सुनाई। वही इस मामले में पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आरोपी मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 का सहयोगी भी रहा है।





Comments