top of page
Search

‼️मुख्तार अंसारी के..‘गजल होटल’ पर नया विवाद‼️ ⭕मोतीलाल वर्मा ने ठोका मालिकाना दावा!..अब्बास अंसारी को कोर्ट का नोटिस

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 2 min read

‼️मुख्तार अंसारी के..‘गजल होटल’ पर नया विवाद‼️

⭕मोतीलाल वर्मा ने ठोका मालिकाना दावा!..अब्बास अंसारी को कोर्ट का नोटिस

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शनिवार 16-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गजल होटल जो मुख्तार अंसारी की शान कहीं जाती थी और यह प्रॉपर्टी मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी के नाम से खरीदा था जो सदर तहसील के मोहब्बत पट्टी की आराजी संख्या 100 में स्थित है और इस प्रॉपर्टी को मुख्तार अंसारी की अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ धारा 16 (1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क की गई थी वहीं अब इस प्रॉपर्टी पर एक व्यक्ति मोतीलाल वर्मा ने अपना दावा दाखिल कर दिया है जिसको लेकर कोर्ट ने जवाब देने के लिए मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को नोटिस जारी करते हुए आगामी 20 मई को कोर्ट में तलब किया है।

विशेष लोक अभियोजक अखिलेश सिंह ने बताया कि गाजीपुर के सदर कोतवाली अंतर्गत मोहब्बत पट्टी जो मौजूदा समय में महुआ बाग के नाम से जाना जाता है और यहीं पर मुख्तार अंसारी के द्वारा गजल होटल का निर्माण कराया गया था जो मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति के रूप में जानी जाती थी जिस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को कुर्क करने और धराशाही करने की कार्रवाई की गई थी वहीं अब इस प्रॉपर्टी पर मोतीलाल वर्मा ने अपना दावा पेश किया है उनका कहना है कि यह संपत्ति उनकी है जिसको लेकर उन्होंने कोर्ट में अपना दावा पेश किया है जिसको संज्ञान लेते हुए एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने इस मामले में मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को नोटिस जारी करते हुए आगामी 20 मई को तलब किया है ताकि वह आकर अपना इस मामले में पक्ष रख सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page