top of page
Search

मुकेश साहनी का निषाद समाज के प्रति संघर्ष है जारी!...वीआईपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया पार्टी क

  • alpayuexpress
  • Nov 5, 2023
  • 2 min read

मुकेश साहनी का निषाद समाज के प्रति संघर्ष है जारी!...वीआईपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया पार्टी का 5वां स्थापना दिवस


ree

मयंक कश्यप पत्रकार


वाराणसी/शिवपुर:-विकासशील इंसान पार्टी VIP का 5वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पार्टी संस्थापक बिहार सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी द्वारा निषाद समाज के प्रति संघर्ष को लोगों के बीच सुना और संकल्प लिया। साथ ही पूर्व मंत्री मुकेश साहनी का संवाद भी सुना गया।

शनिवार को वीआईपी पार्टी ने शिवपुर स्थित परमानदपुरम दुधईया पोखरा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने पार्टी संस्थापकों के संघर्षों की सराहना की और निषाद राज एवं भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने कहा कि पार्टी के संस्थापकों की गई मेहनत के चलते ही आज वीआईपी बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित होती दिख रही है। वीआईपी राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर अनेकों राज्यों में सुशासन देने वाली निषाद समाज की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने त्याग, समर्पण एवं निस्वार्थ सेवा से पार्टी को नई बुलंदियों पर पहुंचा रहे है।सुचित कुमार साहनी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे उन सभी महानुभावों एवं अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को सादर अभिवादन करते हैं, जिनकी बदौलत आज वीआईपी पार्टी अपनी बुलंदियों पर है।

इस अवसर पर वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, सरोज निषाद, चंदन निषाद, राम नारायण बिंद, सुभाष चंद्र बिंद, संतोष विश्वकर्मा, चंद्रसेन साहनी, निखिल साहनी, मनोज आर्या, आशुतोष आर्य, सागर सिंह, सक्षम साहनी, अजय कुमार, करन, दीपक, बच्चे लाल, विवेक के अलावा आदि निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page