top of page
Search

‼️मुकेश सहनी का शक्ति प्रदर्शन!..निषाद आरक्षण को लेकर भाजपा और संजय निषाद पर साधा निशाना‼️

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 3 min read

‼️मुकेश सहनी का शक्ति प्रदर्शन!..निषाद आरक्षण को लेकर भाजपा और संजय निषाद पर साधा निशाना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई रविवार 24-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश में है जहां पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुआई में आज गाज़ीपुर के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिलेभर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा किया। कार्यक्रम के उपरांत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया संबोधन करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों का समर्थन से नेता बने हैं।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन आये। उन्होंने कहा कि वे ही हमारा भी नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा निषादो का आरक्षण नहीं देती है तो निषाद समाज के लोग हाथों में गंगाजल लेकर संकल्प लेंगे कि हम भाजपा को कभी वोट नहीं देंगे।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी मैं 50 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ा हूं। 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि जब संजय निषाद जेल में थे तो मैंने उन्हें जेल से बाहर कराया था और मैं उनकी पार्टी बनवाई और अलग-अलग जिलों में रैली करवाई थी और आज वह ब्रांड बन गए हैं उन्होंने हमारे समाज को जगाया। लेकिन अपने बेटा के एक टिकट पर वह भाजपा से कंप्रोमाइज हो गए लेकिन इस प्रदेश सरकार में रहते हुए आज रो रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे समाज के लोगों की हत्या हो रही है बेटियों का बलात्कार हो रहा है ऐसे उन्होंने कहा कि यदि आपकी सरकार नहीं सुन रही है तो ऐसी कुर्सी को लात मारीए और हमारे साथ आइये।

उन्होंने कहा कि आप भाजपा सरकार से आरक्षण मांगी है और आपकी सरकार आरक्षण दे देती है तो मैं भी आपके साथ आ जाऊंगा और आरक्षण नहीं देती तो हमारे साथ आइये हम राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बात करके इंडिया गठबंधन में हम आपका स्वागत करेंगे ऐसे में आप उत्तर प्रदेश में राजनीति करिए और हम बिहार में राजनीति करेंगे और दोनों भाई मिलकर दिल्ली में पावर लेकर जाएंगे और यदि 6 महीने में कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो मैं अगले 6 महीने के बाद राजनीतिक निर्णय लूंगा लेकिन पहले डिसीजन हमारे बड़े भाई संजय निषाद को लेना है कि उन्हें भाजपा के साथ रहना है या अपने समाज को आरक्षण दिलाना है हमारे पावर को देखते हुए यदि वह डरेंगे तभी वह आरक्षण लागू करेंगे

आरक्षण के नाम पर कहा कि हमें पिछड़ी जाति का नहीं बल्कि हमें एससी का आरक्षण चाहिए क्योंकि कई प्रदेशों में हमारे समाज को एससी का दर्जा प्राप्त है क्योंकि ओबीसी में हमें कोई लाभ नहीं मिलता है उन्होंने कहा कि हम लोग के पिता मुलायम सिंह या अन्य कोई नहीं रहा है हमें यह राजनीति विरासत में नहीं मिला है बल्कि संघर्ष करने के बाद यह मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि जब एक देश और एक संविधान है तो हमें आरक्षण एक जैसा क्यों नहीं मिलेगा।

बिहार चुनाव में अपनी हर पर कहा कि चुनाव में हारना और जितना एक पहलू है लेकिन हमने बिहार चुनाव में ऐसा माहौल बना दिया कि मोदी जी को भी जाकर प्रचार करना पड़ा था वह हमारे समाज के वोट को मैनेज करके हमारे वोट को भी काटा और बिहार की महिलाओं को ₹10000 भेजा जो बिहार सरकार के खजाने का था और यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद हम ₹200000 देंगे और इसी लालच में हमारी महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी को वोट किया था

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page