⭕मासूम बच्ची का इलाज कराने गए पिता को!..मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- alpayuexpress
- 4 hours ago
- 2 min read
‼️मुख्यमंत्री योगी जी..इलाज के बजाय मिल रही है लाठियां‼️
⭕मासूम बच्ची का इलाज कराने गए पिता को!..मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शनिवार 23-5-2026
ग़ाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज जो मरीज के इलाज के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब इस मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ कुछ ऐसा व्यवहार देखा जा रहा है जिसकी तस्वीर देखने के बाद हर किसी की रूह कांप जाएगी जी हां गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो आज वायरल हुआ जिसमें मरीज के साथ आए उसके परिजन को कॉलेज के बाउंसर और गार्ड्स के द्वारा जमकर लाठियां से पिटाई किया जा रहा है और पीटे जा रहे व्यक्ति को बचाने के लिए उसकी पत्नी गुहार लगा रही है लेकिन बाउंसर है कि दे दना दन लाठियां देते जा रहे हैं।
पूरा मामला गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज से हैं जहां पर ताड़ीघाट के रहने वाले मनोज यादव जिनकी 5 साल की बेटी के कानों में चना चला गया था और उसी के ईलाज के लिए वह मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में गए थे जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनकी बेटी को देख लिया गया था और फिर डॉक्टर के द्वारा लिखा गया दवा को लाकर मनोज दिखलाना चाह रहे थे लेकिन उस वक्त ड्यूटी ऑफ हो जाने के बाद डॉक्टर चाय और नाश्ते में लग गए थे मनोज यादव ने जब उनसे दवा देखने की बात कही तब उन्होंने कुछ देर इंतजार करने की बात कही इसी दौरान कुछ ऐसा बात हुआ कि मामला बढ़ गया और फिर जब वह झिड़कते हुए जाने लगा तभी पीछे से बाउंसर और गार्ड्स के द्वारा उस पर लाठियो की बरसात कर दी गई इसके बाद वह किसी तरह से मेडिकल कॉलेज से बचकर निकला इस दौरान उसकी पत्नी भी उसे बचाने की जुगत लगाती रही लेकिन बचाव करने के दौरान उसे भी एक दो लाठियां लग गई और इसी लाठी चलाने के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया और इसके वाय होते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया वहीं मनोज यादव आरोपी बाउंसर के खिलाफ शिकायत करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है और मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।

इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो को उन्होंने भी देखा है और वीडियो देखने से लग रहा है बाउंसर के द्वारा गलती की गई है हालांकि वह पूरे मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी बना दिया है जो अगले दो से तीन दिनों में अपनी जांच देंगे उसके अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी हालांकि इस दौरान बाउंसर को ड्यूटी से अलग कर दिया गया है वही प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि मनोज यादव ने डॉक्टर के साथ गाली गलौज और बदतमीजी किया था जिसको लेकर डॉक्टर ने भी अपना शिकायत प्रिंसिपल को सौपा है और प्रिंसिपल ने भी उस शिकायत को पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया है और पुलिस से इस मामले में डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।





Comments