⭕मानदेय वृद्धि और बकाया भुगतान की!..मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
- alpayuexpress
- 15 minutes ago
- 2 min read
‼️काम पूरा,भुगतान अधूरा‼️
⭕मानदेय वृद्धि और बकाया भुगतान की!..मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 12-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय बनाने के बाद पंचायत सहायकों की नियुक्ति किया जिन्हें मानदेय ।₹,6000हजार प्रति माह देने की बात कही गई थी लेकिन अब पंचायत सहायक पूरी तरह से आक्रामक मोड में आ गए हैं और वह तमाम तरह के आरोप लगाते हुए गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपने मानदेय 6000 से बढ़कर ₹30000 महीने करने की मांग की है।
गाजीपुर जनपद में 1238 ग्राम पंचायत में करीब 1238 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रत्येक पंचायत सचिवालय पर किया गया जिनका मुख्य काम पंचायत सचिवालय में प्रतिदिन बैठना और वहां पर आने वाले ग्रामीणों के कार्यों का ऑनलाइन करना साथ ही ग्राम पंचायत के कामों को डिजीटलीकरण करना था जिसके लिए इन्हें कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी दिए जाने की बात कही गई लेकिन बहुत सारे पंचायत सहायक का आरोप है कि सरकार के पैसे से कंप्यूटर और सीपीयू के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी तो किया गया लेकिन वह पंचायत सचिवालय में न होकर ग्राम प्रधान के घर की शोभा बढ़ा रहा है इतना ही नहीं पंचायत सचिवालय में उन लोगों के लिए लैट्रिन बाथरूम तक की व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा महिला पंचायत सहायकों का पिछले दिनों कृषि कार्य के सर्वे में लगा दिया गया था जिन्हें इन्हें अपने ग्राम पंचायत से दूर जाना पड़ा था उस वक्त यह लोग अपने को काफी असुरक्षित महसूस कर रही थी और इतना सब करने के बावजूद बहुत सारे लोगों का किसी का 12 महीना तो किसी का 18 महीना से मानदेय भी बकाया है जिसके कारण अब इनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो चुकी है और अब इसी को लेकर अब यह सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए आज इन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना पत्रक सौपा।

