top of page
Search

‼️महिलाओं को हक मिलना तय!..विरोधी सत्ता से होंगे दूर,कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान‼️

  • alpayuexpress
  • 7 hours ago
  • 2 min read

‼️महिलाओं को हक मिलना तय!..विरोधी सत्ता से होंगे दूर,कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शुक्रवार 17-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल जिसको लेकर आज पीएम मोदी ने कहा है कि इसका विरोध करने वालों को लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी इस पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निश्चित रूप से जो भी गरीब शोषित और वंचितों के खिलाफ रहा है वह आज गर्त में है कांग्रेस ने धोखा दिया गर्त में गया सपा और बसपा ने भी धोखा दिया आज उसकी स्थिति देख लीजिए देश की आजादी में शोषित वंचित समाज के लोगों का योगदान रहा है ऐसे लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए महिलाओं ने भी लड़ाई लड़ी है झांसी की रानी और झलकारी बाई ने भी लड़ाई लड़ी है ऐसे में महिलाओं को सम्मान आज के समय में मिलना चाहिए और जो उसके विरोध में रहेगा वह सत्ता से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा 16 साल हमारे देश के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी रही लेकिन कोई महिला सुरक्षा बिल नहीं लाई दर्जन भर महिलाएं मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन उन लोगों ने भी महिलाओं की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा ऐसे में आधी आबादी की हम बात करते हैं और उसे आधी आबादी मां को हम अगर सुरक्षा नहीं देंगे तो जाएंगे कहां ऐसे में या किसी भी तरह से लागू हो जाए बाद में कोई भी कमी होने पर संशोधन होता रहता है।

ऐसे में उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं है क्योंकि हम मुगलों से लड़ रहे थे तो कुछ मुगलों का साथ भी दे रहे थे हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे तो कुछ लोग अंग्रेजों का भी साथ दे रहे थे जिसको लेकर 10 अगस्त 1950 को अधीसूचना जारी हुआ था कि मुस्लिम और ईसाई को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि देश को गुलाम बनाने वाले लोग यही लोग थे।

भारत के धर्म के साथ रहने वाले लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा ऐसे में जो उजड़े हैं उसमें से 193 जातियां उत्तर प्रदेश में है और 570 जातियां देश में है ऐसे में उनके लिए आरक्षण लागू ही करना पड़ेगा क्योंकि 570 जातियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है और उन्हीं के संघर्षों का परिणाम आजादी है उन सभी लोगों ने अंग्रेजों को उठाकर भारत से बाहर फेंका है ऐसे में विपक्षियों को सुझाव देना चाहिए विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि मोदी जी का कहना है कि इसका श्रेय पक्ष और विपक्ष दोनों लोगों को जाना चाहिए क्योंकि मोदी जी बोर्ड लगाकर सभी का धन्यवाद देना चाहेंगे महिलाओं को जब उनका अधिकार दिया जा रहा है तो क्यों दर्द हो रहा है क्योंकि आपने उनके शिक्षा को छीन लिया क्योंकि 577 जातियों को जो लाभ मिलना था 2013 में सपा ने छीन लिया विमुक्ति जनजाति का लाभ नहीं मिलेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page