top of page
Search

महिलाओं की समस्याओं का संवाद के जरिये हल!...गाजीपुर में महिला कचहरी का डी०आई०जी०अखिलेश चौरसिया ने कि

  • alpayuexpress
  • Dec 5, 2023
  • 2 min read

महिलाओं की समस्याओं का संवाद के जरिये हल!...गाजीपुर में महिला कचहरी का डी०आई०जी०अखिलेश चौरसिया ने किया शुभारम्भ


ree

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आपको बताते चले की शहर में स्थित नियाजी मोहल्ला में महिलाओं की समस्याओं को लेकर महिला कचहरी का शुभारंभ डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने किया और कहा की महिलाओं की समस्याओं का संवाद के जरिये हल किया जा सकता है। घरेलू समस्याओं को हल करने, उनको आत्मनिर्भर बनाने में महिला कचहरी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। व्यक्तिगत जिम्मेदारी के अलावा हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सामाजिक क्षेत्र में पुलिस वालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिस सोहदों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे और बेटियों के लिये अनुकूल माहौल बनाएं। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अनाज बैंक के संस्थापक डॉ० राजीव श्रीगुरूजी ने कहा कि अनाज बैंक भूख पीड़ितों की सेवा के लिये हमेशा तैयार है। देश पर कोई भी आपदा आती है तो अनाज बैंक पूरी तरह सरकार की मदद करता है। यह भारत का गैर सरकारी संगठित मॉडल है जो भूख पीड़ित परिवार के बच्चों को भूख से तड़पते नहीं देख सकता। अनाज बैंक ने यह साबित कर दिया कि आज भी लोग अपने त्याग और संतोष के जरिये दूसरों का पेट भरना चाहते हैं। प्रारम्भिक आवश्यकता भोजन है। भूख से मौत होने पर हम सदमें में रहते हैं। इस मॉडल से हम दुनियां भर को रास्ता दिखाना चाहते हैं कि बिना सरकारी मदद के समाज के सहयोग से भी पेट भरो आन्दोलन चल सकता है। काशी से शुरू हुआ यह अनाज बैंक दुनियां भर की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए रामपंथ के धर्म प्रवक्ता डॉ० कवीन्द्र नारायण ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को भूख से मुक्ति दिलायी जा सकती है। भूख के लिये कार्य करना पीड़ित मानवता की सेवा है। संचालन विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने किया एवं धन्यवाद विशाल भारत संस्थान जिला चेयरमैन शंकर पाण्डेय ने दिया। इस अवसर पर एस०पी० ओमवीर सिंह, अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश, कुँअर नसीम रजा सिकरवार, डॉ० नजमा परवीन, नाज़नीन अंसारी, आभा भारतवंशी, नौशाद अहमद दूबे, मृत्युंजय यादव, धनंजय यादव, प्रवीण सिंह, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार शर्मा स्वप्निल राय, डॉ० जगदीश वर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, आदित्य प्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, प्रिंस पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनोज सिंह, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, श्री प्रकाश केसरी और सुधीर केसरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page