‼️महिला आरक्षण बिल!..प्रधानमंत्री मोदी बुला रहे हैं विशेष सत्र,2029 में लोकसभा में 273 सीटों पर होगा आरक्षण‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 3 min read
‼️महिला आरक्षण बिल!..प्रधानमंत्री मोदी बुला रहे हैं विशेष सत्र,2029 में लोकसभा में 273 सीटों पर होगा आरक्षण‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल सोमवार 6-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल जिसमें आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा इस बिल को पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 ,17 और 18 को विशेष सत्र बुलाया है ऐसे में महिलाओं को लेकर आरक्षण बिल के मामले में गाजीपुर से महिला जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के प्रति जो सोच और सम्मान है उसको देखते हुए अब हमारी पार्टी में भी जो कमेटी बनी है उसमें 7 महिलाएं होना अनिवार्य कर दिया गया है ऐसे में उन्होंने जो महिलाओं को सम्मान दिया है उन्होंने बताया कि महिलाओं में पारदर्शिता और सहनशीलता कूट-कूट कर भरी होती है और महिलाएं जहां भी काम करती है वहां बेहतर ढंग से कम होता है प्लीज कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति भी महिला है और वह पूरे देश को संभालने का काम कर रही हैं ऐसे में महिला अपने परिवार की देखरेख करने के साथ ही अब देश को भी संभाल सकती है।
वहीं महिलाओं के सम्मान बढ़ाने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिला का सम्मान लगातार बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि हमें पुरुषों के बराबर काम करना है ऐसे में जब हमें काम करने का मौका मिलेगा हम उसे काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
वहीं आगामी बंगाल असम तमिलनाडु सहित चार प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उस चुनाव को लेकर इस बिल को पेश किया जा रहा है इस पर उन्होंने कहा कि यह कोई लुभाने वाला बिल नहीं है बल्कि यह बिल आगामी 2029 के चुनाव में हमारी महिलाओं को भागीदारी के लिए सम्मान भी देगा। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकाल 5 साल अभी पूरा होने वाला है लेकिन उसके पहले जितनी भी हमारी बहन है मैं उनके कार्यकाल को देख रही हूं की महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस तरह के काम लगातार किए जा रहे हैं जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है
महिला आरक्षण बिल यदि पास हो गया तो आगामी 2029 में 273 महिलाओं की संख्या हो जाएगी इस पर उन्होंने कहा कि वह खुशी बिल्कुल उसी तरह होगी जिस तरह से गाजीपुर में हम महिलाओं की भागीदारी पिछले कई सालों से चली आ रही है और विपक्ष के लिए 2027 में वापस नहीं होने वाला है और 2029 में महिलाओं से भरा लोकसभा का सदन होगा।
ऐसे में जो काम मोदी जी 2 मिनट में कर लेते हैं कांग्रेस ने 30 सालों में नहीं किया इस पर उन्होंने कहा कि यही तो खासियत है जो काम हमारे मोदी जी 2 मिनट में कर ले रहे हैं वह विपक्ष या कांग्रेस पार्टी 30 सालों में नहीं कर पाया उन्होंने कहा कि मोदी है तभी तो मुमकिन है ऐसे में यह बिल आएगा तो हम महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि मोदी जी ही हमारे बारे में अच्छा सोच सकते हैं और इस सरकार में महिलाओं का सम्मान दिख रहा है विपक्ष काम सिर्फ भ्रम फैलाने का होता है और हमेशा चाहता है कि अच्छे काम को रोके लेकिन वह रोक नहीं पता है ऐसे में मोदी जी हर काम अपना 2 मिनट में ही कर लेते हैं और विपक्ष देखता रह जाता है।





Comments