top of page
Search

‼️महिला आरक्षण के नाम पर समाज से धोखा!..गाज़ीपुर में सपा विधायक का भाजपा पर तीखा हमला‼️

  • alpayuexpress
  • 11 hours ago
  • 2 min read

‼️महिला आरक्षण के नाम पर समाज से धोखा!..गाज़ीपुर में सपा विधायक का भाजपा पर तीखा हमला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शनिवार 18-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल जो एक दिन पूर्व सदन में विपक्ष की रणनीति के कारण बहुमत न मिलने के कारण गिर गया इस मामले पर गाजीपुर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जय किशन साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के सारे नेता हमारे साथ थे उनका कहना था कि पहले जनगणना करा लीजिए फिर आप आरक्षण की बात सोचिए इसलिए यह लोग हवा हवाई में राजनीतिक तूल देने के लिए महिला आरक्षण के नाम पर बिल लाए थे जो समाज को सीधे धोखा देने का काम कर रहे थे भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान में जो दलित पिछड़ा को अधिकार है उनका बिल में स्थान नहीं दिया तो हम लोगों ने उसका विरोध किया और बिल गिर गया।

वहीं अब भाजपा महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं की महिलाओं का सम्मान इन लोगों को पच नहीं रहा था इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह लोग महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं भारतीय जनता पार्टी नहीं किसी अन्य से पूछे तो वह स्पष्ट रूप से बता देगा। बाकी इन लोगों का महिलाओं का सम्मान चिंतन सब कुछ सिर्फ और सिर्फ दिखावा है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आरक्षण बिल पर जो मांग रखा था तो उनसे पूछिए कि क्या दलित महिलाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं चाहिए क्या पिछड़ा महिला के लिए राजनीतिक अधिकार नहीं चाहिए उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में दलित और पिछड़ा समुचित रूप से विकास नहीं कर पाया है इसलिए उन्हें आरक्षण की आवश्यकता है।

अखिलेश यादव जनगणना की बात सदन में की है जबकि भारत सरकार के द्वारा जनगणना आरंभ कर दिया गया है इस पर उन्होंने कहा कि अभी वह घर-घर का गणना कर रहे हैं उसे गणना के कॉलम में कहां उन्होंने गणना की बात कही है सबको वह लोग भ्रम में डाल रहे हैं और इस भ्रम के कारण देश के लोग भ्रमित हो चुके हैं अब लोग इन लोगों की मंशा जान चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल लाकर यह लोग समाज को क्या संदेश देना चाहते थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page