⭕मठ के विकास और सुंदरीकरण को लेकर!..आवाज मैंने उठाई,नाम किसी और का कैसे?:-विधायक बेदी राम
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️भुड़कुड़ा मठ के विकास का श्रेय विवाद में बदला!..‼️
⭕मठ के विकास और सुंदरीकरण को लेकर!..आवाज मैंने उठाई,नाम किसी और का कैसे?:-विधायक बेदी राम

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शनिवार 31-5-2026
गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जो एनडीए के घटक दल के रूप में सरकार में शामिल है वहीं अब भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के जखनिया से विधायक बेदी राम ने अपने विधानसभा के सिद्ध पीठ भुडकुडा मठ के विकास और सुंदरीकरण के लिए आवाज विधानसभा में भी उठाई और उसके लिए मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री को पत्र भी लिखा लेकिन जब विकास होने की नौबत आई और शिलान्यास के वक्त ना ही विधायक को बुलाया गया और न शिलापट्ट पर विधायक का नाम था जिससे अब सुभाषपा विधायक काफी नाराज हैं और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करने और जिला अधिकारी को पत्र लिखने की भी बात कही है।

गाजीपुर के जखनिया विधानसभा के भुडकुंडा गांव में हजारों साल से संत बुला दास की परंपरा को गति देने वाला भुड़कुड़ा मठ विराजमान है जो आज भी उसके भवनो को देखकर इसकी प्राचीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है ऐसे में अब पर्यटन विभाग के द्वारा ऐसे ही मठ मंदिर और अन्य जगहों को विकसित करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है और इसी को लेकर जखनिया के विधायक बेदी राम ने इस मठ के जीर्णोद्धार और कायाकल्प के लिए विधानसभा सत्र के दौरान इसकी आवाज उठाई थी और सिर्फ आवाज ही नहीं उठाई थी बल्कि उन्होंने इसके लिए बजट की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से किया और लगातार इसके बारे में वह मुलाकात करते रहे उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी लगातार उनसे संपर्क किया जाता रहा लेकिन जब शासन ने बजट जारी कर दिया और इसका शिलान्यास का मौका आया और मठ प्रशासन के द्वारा शिलान्यास का कार्यक्रम शुरू किया गया तब क्षेत्रीय विधायक होने के नाते भी इन्हें पर्यटन विभाग या फिर मठ प्रशासन ने इन्हें नही बुलाया इन्हें किन्हीं के माध्यम से करीब दो दिनों बाद पता चला कि जो वहां पर शिलान्यास कार्यक्रम हुआ है और जो पत्थर लगाई गई है उस पत्थर पर भाजपा एमएलसी संतोष सिंह का नाम लगा हुआ है जिसकी जानकारी के बाद वह काफी हैरान है कि इसके लिए उन्होंने सदन तक में आवाज उठाई और पत्र भी लिखा बावजूद इसके शिलान्यास में उनका नाम कैसे आ गया जिसको लेकर उन्होंने अब मीडिया से अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज करेंगे साथ ही जिला अधिकारी को भी पत्र इस बारे में लिखेंगे।





Comments