top of page
Search

⭕मगई नदी किनारे और!..आबादी से सटे श्मशान घाट का ग्रामीणों ने किया विरोध,प्रशासन ने रुकवाया काम

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️24 लाख के श्मशान घाट पर बवाल‼️


⭕मगई नदी किनारे और!..आबादी से सटे श्मशान घाट का ग्रामीणों ने किया विरोध,प्रशासन ने रुकवाया काम

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई सोमवार 11-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अब ग्राम पंचायत स्तर पर शमशान घाट का निर्माण जिला पंचायत राज विभाग के द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक शमशान घाट के लिए 24 लख रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है और अब उन बजट को खपाने के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा श्मशान घाटों का निर्माण जल्दी-जल्दी कराया जा रहा है क्योंकि कुछ दिनों में इनका कार्यकाल खत्म होने वाला है ऐसे में यह लोग उन स्थानों पर श्मशान घाट का निर्माण कर रहा है जो आबादी के बीच में या फिर आने जाने का रास्ता तक नहीं है वहां पर निर्माण करा बजट का बंटाधार करने में लगे हुए हैं ऐसा ही एक शमशान घाट मनिहारी ब्लॉक के बखरा ग्राम पंचायत के फरीदपुर गांव में बनाया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

शादियाबाद थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। मानक विहीन निर्माण और घनी आबादी के समीप शवदाह गृह बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और ग्राम प्रधान नियमों को ताक पर रखकर जबरन निर्माण करा रहे हैं।

​​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल मगई नदी से महज 100 मीटर और घनी आबादी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित है। गांव निवासी मन्नू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गाटा संख्या 79 (रकबा 16 विस्वा एक धुर) नवीन परती पर निर्माण हो रहा है, उस पर वर्षों से खेती-बारी कर रहे हैं। इस जमीन का मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय और ग्राम न्यायालय जखनिया में विचाराधीन है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। ​ 24 लाख रुपये से अधिक के बजट से बनने वाला यह अंत्येष्टि स्थल पूरी तरह मानक विहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए न तो गांव में कोई खुली बैठक बुलाई गई और न ही ग्राम पंचायत सदस्यों की राय ली गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी तक न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिर्फ इसी गांव का नहीं बल्कि इसके साथ तीन गांव में बन रहे श्मशान घाट के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है क्योंकि इन लोगों के लिए जो जमीन चयनित किया गया है वह विवादित है और मामला कोर्ट में चल रहा है जिसका स्थगन आदेश ग्रामीणों के पास है वहीं अब इसके लिए नई जगह चिन्हित कर श्मशान घाट बनाने की प्रक्रिया आगे किया जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page